19 Apr 2024, 05:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घोटाले मामले में पीएनबी के आठ अधिकारियों समेत दस लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 11:50AM | Updated Date: Dec 20 2018 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 9.9 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने मुंबई से पीएनबी के आठ अधिकारियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।  सीबीआई ने इन्हें जालसाजी से लेटर्स आॅफ अंडरटेकिंग जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों को 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है उनमें डायरेक्टर ईश्वरदास अग्रवाल और आदित्य रसिवासिया शामिल हैं। इसके अलावा बैंक शाखा के एकल खिड़की संचालक मनोज करात, शाखा प्रबंधक संजय कुमार, अमर जाधव, सागर सावंत, बेचू तिवारी, यशवंत जोशी, प्रफुल्ल सांवत, मोहिंदर कुमार शर्मा शामिल हैं। 
 
यह है मामला
यह मामला चंदेरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का है। इस कंपनी ने 9.9 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। इस मामले का खुलासा मार्च में हुआ था। यह घोटाला भी पीएनबी की उसी शाखा का है जहां से नीरव मोदी का मामला सामने आया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »