25 Apr 2024, 10:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपए में 5 साल से ज्यादा की सबसे बड़ी तेजी, 112 पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 7:24PM | Updated Date: Dec 18 2018 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने और घरेलू शेयर बाजार के लगातार छठे दिन बढ़त दर्ज करने से अंतरबैंकिग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 112 पैसे की तेज छलांग लगाकर 70.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह भारतीय मुद्रा में 63 महीने की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है। इससे पहले 19 सितंबर 2013 को रुपया 161 पैसे मजबूत हुआ था।
 
गत दिवस 34 पैसे की बढ़त के साथ 71.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया विदेशों में डॉलर की गिरावट से समर्थन पाकर आज सुबह 22 पैसे की तेजी के साथ 71.34 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और 71.35 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। घरेलू शेयर बाजार में रही तेजी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से यह 70.44 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और इसी पर बंद हुआ। यह 01 दिसंबर के बाद का इसका उच्चतम बंद भाव है। इस प्रकार इसमें 112 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »