19 Apr 2024, 00:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 60 रुपए महंगा - चांदी 85 रुपए हुई सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 4:07PM | Updated Date: Dec 18 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए की मजबूती में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मागं सुस्त पड़ने से चांदी 85 रुपए फिसलकर 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की बढ़त में 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »