29 Mar 2024, 05:06:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में आज भी भारी हंगामा - कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 1:47PM | Updated Date: Dec 17 2018 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद लोकसभा में सोमवार को लगातार चौथे कामकाजी दिन प्रश्नकाल एवं शून्यकाल में कामकाज बाधित रहा। राफेल मामले में राहुल गांधी से माफी की मांग और सिख विरोधी दंगा मुद्दे पर भाजपा सदस्यों की नारेबाजी की, जबकि कांग्रेस सदस्यों की जेपीसी की मांग की।
 
इसके अलावा अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद 2 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। अन्नाद्रमुक सदस्य कावेरी नदी पर बांध का निमाज़्ण रोकने की मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास आ गए।
 
तेलुगुदेसम पार्टी सदस्य आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर आसन के पास आ गए। वहीं कांग्रेस सदस्य राफेल मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग करते हुए आसन के समीप आ गए। भाजपा सदस्य राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। भाजपा सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर अपने हाथों में पोस्टर लहरा रहे थे जिस पर लिखा था कि राफेल पर झूठ को लेकर राहुल गांधी माफी मांगें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »