16 Apr 2024, 14:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक सेना प्रमुख ने 15 आतंकियों की फांसी पर लगाई मुहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 11:40AM | Updated Date: Dec 17 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार को 15 आतंकियों की मौत की सजा को मंजूरी दे दी। इन लोगों पर आम नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या के अलावा 2016 में एक ईसाई कालोनी में आत्मघाती हमले की साजिश रचने का आरोप था। 
बाजवा ने गत सितंबर में भी 11 आतंकियों की फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी।
 
तालिबान के एक धड़े जमात-उर-अहरार के चार आत्मघाती हमलावरों ने सितंबर, 2016 में पेशावर के करीब ईसाई कालोनी पर हमला किया था। यह कालोनी सेना की छावनी के बाहर स्थित है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी हमलावरों को मार गिराया था।
 
हमलावरों को विस्फोटक देने का आरोप
जमात-उर अहरार के सदस्य इबरार ने इस हमले की योजना बनाई थी और सभी हमलावरों को विस्फोटक दिए थे। उसने अदालत के सामने अपना जुर्म कबूल किया था। पाक सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आइएसपीआर) के अनुसार, इन आतंकियों के हमलों में 34 लोगों की जान गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »