16 Apr 2024, 16:29:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बोफोर्स में बिचौलिया था, राफेल में नहीं : अरुण जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 7:39PM | Updated Date: Dec 16 2018 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल और बोफोर्स मामले की ‘अनैतिक तुलना’ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आज कहा कि राफेल लड़ाकू  विमान सौदे में कोई बिचौलिया नहीं था और न ही कोई दलाली दी गई। जेटली ट्वीट कर राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि राफेल सौदे को लेकर जो झूठ बोले गए हैं वे उजागर हो गए हैं। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय का फैसला बिल्कुल स्पष्ट है। सरकार के खिलाफ बोले गये हर शब्द झूठे प्रमाणित हो गये हैं। कतिपय तत्वों के निहित स्वार्थों के कारण के मिथ्या तथ्य गढे गए थे। अब यह प्रमाणित भी हो गया है।  
 
उन्होंने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले में  राफेल विमान सौदे को लेकर प्रक्रियाओं के अनुपालन पर संतोष व्यक्त किया गया है और आरोप गलत साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी विरासत में मिले बोफोर्स के दागों से विचलित हैं तथा राफेल और बोफोर्स सौदे को लेकर  अनैतिक तुलना कर रहे हैं। राफेल सौदे में कोई बिचौलिया नहीं था और नही दलाली दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »