29 Mar 2024, 16:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 दिसंबर को चुनावी हार की समीक्षा करने तेलंगाना जाएंगे अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 11:58AM | Updated Date: Dec 16 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना विधान सभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की समीक्षा करने के लिए 24 दिसंबर को यहां पहुंच रहे हैं। समीक्षा बैठक में अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की समीक्षा के अलावा आगामी लोकसभा और स्थानीय चुनावों की तैयारियों के बारे में भी चर्चा करेंगे।

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण के अनुसार पार्टी चुनावी नतीजों का पूर्ण विश्लेषण करेगी और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियां भी करेगी। मोदी जनवरी में हैदराबाद का दौरा करेंगे और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष 11-12 जनवरी को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कांउसिल की बैठक में  व्यक्तिगत रूप से लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं जबकि इस बार सात दिसंबर को हुए विधासभा चुनाव में  पार्टी को मात्र एक सीट पर जीत मिली है। पार्टी ने 119 सीटों में से 118 सीटों पर  चुनाव लड़ा था और उसने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया था। टी  राजा सिंह ने गोशमहल सीट से विजयी हासिल की। वह पिछले विधान सभा चुनावों  में भी इस सीट से विजयी थे।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »