20 Apr 2024, 09:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लेखक अमिताभ घोष को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 3:43PM | Updated Date: Dec 14 2018 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक अमिताभ घोष को इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ज्ञानपीठ पुरस्कार की चयन समिति की आज यहां बैठक में घोष को 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिये जाने का निर्णय लिया गया। ग्यारह जुलाई 1956 को कोलकाता में जन्मे श्री घोष दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेन कॉलेज तथा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने पहले उपन्यास द ‘सर्किल आफ रीजन’ से चर्चा में आये और बाद में उनकी ख्याति देश के एक बड़े अंग्रेजी लेखक के रूप में बनी। घोष को ‘शैडो लाइन्स’ उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार भी मिल चुका है । वह पद्मश्री से नवाजे जा चुके हैं। वह इंडियन एक्सप्रेस अखबार में पत्रकार भी रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »