मोहाली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोहाली में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के हर संस्थान पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस और समूचा विपक्ष इन हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि 2019 में हम दिल्ली से भाजपा सरकार को हटाने के बाद ही रुकेंगे। जल्दी से जल्दी बीजेपी और मोदी जी की सरकार को हम दिल्ली से हटाने जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान खेत में दिन-रात मेहनत करता है। देश में कांग्रेस सरकार आने पर किसानों के खेत में पानी, बिजली, खाद और बीज के अलावा फसल की कटाई और उसका उचित दाम मिलने तक पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश किसानों के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के प्रति लोगों में बहुत गुस्सा है।
चीन 24 घंटे में 50,000 लोगों को रोजगार मुहैया करवाता है। मोदी सरकार मात्र 450 युवाओं को रोजगार दे रही है। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।