17 Apr 2024, 01:29:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रणदीप सुरजेवाला ने मोदी को कहा 'तुगलक' और योगी को 'औरंगजेब'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 5:08PM | Updated Date: Dec 7 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यवहार को निंदनीय करार देते हुए आरोप लगाया है कि एक 'तुगलक' की तरह और दूसरे 'औरंगजेब' की तरह बर्ताव कर रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने नकारात्मक भूमिका निभाई और राजनीति में शब्दों की मर्यादाओं को तोड़ा है।
 
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया और कहा कि वह योगी थे लेकिन अब सत्ता के लिए 'भोगी' बन गए हैं। सुरजेवाला ने कहा मोदीजी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार करते हैं और योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट औरंगजेब की तरह। इस देश में तालिबानी व्यवस्था चलेगी या प्रजातांत्र।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »