29 Mar 2024, 11:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद असरार-उल-हक कासमी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 1:08PM | Updated Date: Dec 7 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किशनगंज। कांग्रेस के कद्दावर नेता और बिहार में किशनगंज से सांसद मौलाना असरार-उल-हक कासमी का दिल का दौरा पड़ने से आज अहले सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि कल देर रात जलसा में शामिल होकर लौटने के बाद किशनगंज परिसदन में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकत्सकों ने उनके निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है।
 
मौलाना हक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उन्हें आज उनके पैतृक गांव ताराबाड़ी में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी 1942 को जन्मे मौलाना हक ने दारुल उलूम, देवबंद से शिक्षा हासिल की थी और वह बिहार में कई मदरसों का संचालन करते थे। किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। वह जमायत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वह आॅल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य होने के साथ ही आॅल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष भी थे। मौलाना हक ने कई बार चुनाव लड़े लेकिन पहली बार वर्ष 2009 में सांसद चुने गये। इसके बाद वर्ष 2014 में मोदी लहर के बावजूद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के खिलाफ भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »