29 Mar 2024, 01:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फर्जी विवाह घोटाले में 10 भारतीय पुरुष और 24 महिलाएं गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 11:38AM | Updated Date: Dec 6 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड में अपने कथित जीवनसाथी का वीजा बढ़ाने के लक्ष्य से फर्जी शादियां कराने के आरोप में दस भारतीय व्यक्तियों और 24 थाई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि इस मामले में कम से कम 20 अन्य भारतीय व्यक्ति और छह थाई महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
 
खबर के मुताबिक ये गिरफ्तारियां देश में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों पर आव्रजन पुलिस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई कार्रवाई का हिस्सा हैं। पुलिस ने कहा कि ये संदिग्ध उन 30 भारतीय व्यक्तियों और 30 थाई महिलाओं में से हैं जिनके विरुद्ध अदालत ने सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने, सरकारी अधिकारियों के समक्ष फर्जी दस्तावेज पेश करने और गलत सूचना देने को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
इन लोगों के ऐसा करने से अन्य को नुकसान हो सकता है। बैंकाक के आव्रजन पुलिस ब्यूरो 1 ने 30 पुरुषों और 30 महिलाओं के बीच फर्जी शादियों का पता लगाया था। इन शादियों के संदर्भ में पुरुषों का वीजा बढ़ाने के लिए गलत दस्तावेज पेश किये गये। 
 
ये व्यक्ति अवैध साहूकारों, कपड़े और इलेक्ट्रिकल उपकरणों जैसी किस्तों पर ली जाने वाली चीजों के सेल्समैन के रूप में रहने लगे। पुलिस के मुताबिक 30 महिलाएं इस मिलीभगत में शामिल थीं और उन्हें इन फर्जी शादियों के पंजीकरण के संदर्भ में 500-5000 बहट तक कथित रूप से मिले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »