19 Apr 2024, 21:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट - दो पुलिस अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 2:25PM | Updated Date: Dec 5 2018 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंधार। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में बारूदी सुरंग विस्फोट होने से दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। जिला प्रमुख आमिर जल्मे ने बुधवार को कहा, कंधार के झारे जिले के हौज-ए-मदद क्षेत्र में मंगलवार रात यह घटना घटी। विस्फोट में पुलिस का वाहन भी नष्ट हो गया। अधिकारी ने आतंकवादी संगठन तालिबान की ओर संकेत करते हुए कहा कि शांति के दुश्मन इसके लिए जिम्मेदार हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बल पूरे प्रांत में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे हैं जिसके कारण एक समय में तालिबान के गढ़ रहे कंधार में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हो रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »