28 Mar 2024, 22:20:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेलंगाना में सत्ता में रहनेवालों ने जनता को धोखा दिया: सोनिया गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 12:25PM | Updated Date: Dec 5 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तेलंगाना के मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को वोट करने की अपील की है। उन्होंने आगे कि तेलंगाना में सत्ता में रहनेवालों ने जनता के साथ धोखा किया है। यह समय लोगों के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का है। गांधी ने कहा कि महाकूटमी' (महागठबंधन) समाज के सभी वर्गों के लिए है।
 
इसमें कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और भाकपा शामिल हैं। गांधी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, "साढ़े चार साल पहले एक अलग तेलंगाना राज्य बना। मैंने भी उसे साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने आपके साथ धोखा किया।' उन्होंने तेलंगाना के लोगों से एक ऐसी सरकार का वादा किया जो समाज के प्रत्येक तबके और राज्य के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »