25 Apr 2024, 11:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

102 घंटे तक चला मुशायरा - तोड़ा पाकिस्तान का '60 घंटे' वाला रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 3:41PM | Updated Date: Dec 4 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान में 60 घंटे तक चले मुशायरे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उत्तर प्रदेश में 102 घंटे तक चले मुशायरे ने नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। गर्वित कंप्यूटर एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गौतम बुद्ध नगर जिले में ‘ए वतन तेरे लिए’ नाम से आयोजित इस मुशायरे में 702 कवियों और शायरों ने हिस्सा लिया। 
 
यह मुशायरा 28 अक्टूबर को रात साढ़े नौ बजे से दो नवंबर की सुबह साढ़े तीन बजे तक चला। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनत जयसूर्या भी इस मुशायरे में शामिल हुए।  मुशायरे के आयोजक नदीम फारूक जी ने कहा कि  इस आयोजन का मकसद देश में सुख और शांति का संदेश देना है।हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों ने एक साथ मिलकर एक ही मंच से देशवासियों को यह संदेश दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »