28 Mar 2024, 22:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक जनवरी से ओपेक से बाहर होगा तेल उत्पादक देश कतर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 11:07AM | Updated Date: Dec 4 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। तेल उत्पादक खाड़ी देश कतर ने 01 जनवरी 2019 से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से बाहर होने और तेल की बजाय गैस उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की है। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल काबी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए बताया कि ओपेक से बाहर होने के निर्णय के बाद उनका देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका की समीक्षा करेगा और दीर्घकालिक रणनीति बनाएगा।  
 
उन्होंने कहा कि कतर ने अब तरल प्राकृतिक गैस (एलपीजी) पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। इसके मद्देनजर ओपेक से बाहर होने का निर्णय लिया गया है। काबी ने स्पष्ट किया कि यह राजनीति से प्रेरित या ओपेक के सदस्य देशों के साथ मतभेद के कारण उठाया गया कदम नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »