29 Mar 2024, 07:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया सेना ने मार गिराए आईएस के 270 आतंकवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2018 2:37PM | Updated Date: Dec 3 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया के दक्षिणी प्रांत सुवायदा में  नवंबर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सेना की कार्रवाई में 270 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। सीरिया में रूस की सेना के कमान  प्रवक्ता ओलेग मकरेविक ने सोमवार को  बताया, सेना ने  कार्रवाई के दौरान 270 आतंकवादियों को मार गिराया गया। बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए जिसमें विदेशों में निर्मित हथियार, युद्ध सामग्री, बम, सुरंग बम और 12 टैंक भेदी मिसाइल शामिल हैं। रूसी  सेना का कहना है  कि मारे गये आतंकवादियों में से अधिकतर अमेरिकी सैन्य ठिकाने वाले अल-तांफ क्षेत्र से सुवायदा प्रांत में आये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »