24 Apr 2024, 12:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान की मदद करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 6:03PM | Updated Date: Dec 2 2018 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान को भारतके सहयोग का प्रस्ताव दिया है। सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तालिबान से निपटने के लिए अमेरिका से सहयोग लिया गया तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयानों से यह लगता है कि वह भी आतंकवाद से परेशान है।यदि यह सही है तथा आतंकवाद से अकेले लडने में पाक अपने को अक्षम मानता है तो भारत उसका सहयोग करने के लिए तैयार है।
 
सिंह ने कालधन के बारे में पूछे प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक लाख करोड रूपया कालाधन सरकार को मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय किये गये बैकों के राष्ट्रीयकरण का गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला जबकि भाजपा सरकार ने बैँकों का सामान्यकरण करके आमजन को फायदा पहुंचाया है। मनमोहन सरकार के समय किये गये तीन सर्जिकल स्ट्राईक का प्रचार नहीं करने के कांग्रेस के दावे के बारे में सिंह ने कहा कि सैनिकों के शौर्य की प्रशंसा करने से कांग्रेस क्यों बची यह समझमें नहीं आता।
 
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर हर हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के मुद्दे की बजाय कांग्रेस गोत्र ,जाति धर्म की बात कर रही है। हिन्दुत्व के मुद्दे पर भी कांग्रेस अब परहेज नहीं करना चाहती लेकिन इसी पार्टी की सरकार के समय वर्ष 2007 में राम सेतु मामले में दिये गये शपथ पत्र में राम को काल्पनिक कहा गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »