नई दिल्ली। जी-20 सम्मलेन में भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। 2022 में जी-20 सम्मेलन भारत में आयोजित होगा, जब देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 में जी-20 की प्रस्तावित मेजबानी कर रहे इटली से हमने विनती की थी, जिसे इटली ने मान लिया है, अब 2021 के बजाय भारत में जी-20 सम्मेलन का आयोजन 2022 में होगा।
इसके लिए मैं सभी देशों का शुक्रगुजार हूं और विश्व के सभी देशों को 2022 में भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं। जी20 सम्मलेन के इतर प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर आपसी भेंट के दौरान विविध क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि वुहान सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में स्पष्ट सुधार हुआ है।