23 Apr 2024, 20:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूस्खलन - सात छात्रों की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 3:05PM | Updated Date: Dec 2 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। पश्चिमी इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में आज हुए भीषण भूस्खलन में एक विश्रामगृह में रूके सात छात्रों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बचावकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। राहत एवं बचाव दल के एक शीर्ष अधिकारी मोहम्मद अगुस विबिसोनो ने बताया कि इस भूस्खलन की चपेट में कारो जिले के दाउलु गांव का वह पर्यटक स्थल भी आ गया जिसमें विश्चविद्यालय के14 छात्र ठहरे हुए थे।उन्होंने बताया कि मृत छात्रों के शवों को बेरास्तागी शहर के अमांदा अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया है और घायलों को समीप के अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »