28 Mar 2024, 15:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रेग्जिट डील पर 11 दिसंबर को होगी वोटिंग : टेरेसा मे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 10:43AM | Updated Date: Nov 28 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ब्रेग्जिट को लेकर संसद के निशाने पर हो सकती हैं। मे ने कहा कि इस मामले पर 11 दिसंबर को वोटिंग होगी। यूरोपियन यूनियन के देशों ने रविवार को ब्रेग्जिट समझौते को मंजूरी दी , जो 28 सदस्यों वाले आर्थिक समूह से ब्रिटेन के अलग होने का आधार होगा। अब इस समझौते को ब्रिटिश संसद की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जा सकेगा। ब्रसेल्स के साथ पिछले दो साल से इस समझौते पर चल रही बातचीत की प्रक्रिया बेहद जटिल और दुखदाई रही। इस बीच कई बार ऐसा लगा कि अब समझौता नहीं होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »