25 Apr 2024, 21:45:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड के तट पर फंसी 145 पायलट व्हेल की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 10:34AM | Updated Date: Nov 27 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के दूरदराज के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत हो गई। हालांकि संरक्षणकर्मियों को आशा है कि वह उन आठ छोटी किलर व्हेल को बचा लेंगे जो देश के दूसरे हिस्से में सोमवार को भी फंसी रहीं। शनिवार को स्टीवर्ट द्वीप पर एक हाइकर ने व्हेल के दो समूहों को फंसे देखा था। ये समूह एक-दूसरे से करीब दो किमी दूर थे। इनमें से 75 मर चुकी थीं और बाकी की हालत बहुत खराब थी। संरक्षण विभाग के एक अधिकारी रेन लेपन्स ने बताया कि ये व्हेलें रेत में आधी दबी हुई थीं। उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने का फैसला किया गया और उन्हें गोली मार दी गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »