19 Apr 2024, 03:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने राफेल सौदे से फ्रांस सरकार को मुश्किल में डाला : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:17PM | Updated Date: Nov 25 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को फिर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने फ्रांस की सरकार को मुश्किल में डाल दिया है, क्योंकि अब वहां की जनता भी इसकी जांच की मांग करने लगी है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, हमारे चौकीदार की चोरी ने, फ्रांस की सरकार को मुश्किल में डाल दिया हैं।
 
राफेल सौदे को लेकर अब फ्रांस की जनता जांच की मांग कर रही है। गली-गली तक ही नहीं, पूरे विश्व में ये शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है। करोड़ों रुपए के राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल लगातार मोदी पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि इस सौदे से मोदी ने अपने ‘उद्योग मित्र’ को फायदा पहुंचाया है। मोदी सरकार ने फ्रांस की सरकार के साथ 30 राफेल विमानों का सौदा किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »