29 Mar 2024, 00:20:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पादरी ने किया 8 महिलाओं का रेप, हुई 5 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2018 11:15AM | Updated Date: Nov 23 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। दक्षिण कोरिया में रेप के आरोप में पादरी को 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पादरी ने 8 महिलाओं के साथ बलात्कार किया था। सभी पीड़ित महिलाएं उसके मेगाचर्च की अनुयायी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ली-जे रॉक नाम का 75 वर्षीय पादरी महिलाओं का यह कहकर रेप करता था कि ईश्वर का आदेश है, जिसका वह पालन कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने भी अपने बयान में कहा है कि पादरी कहता था कि उसके पास दैवीय शक्ति है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पादरी की बात को इसलिए माना क्योंकि वह कहता था कि वह खुद भगवान है।
 
हालांकि पादरी के मेगाचर्च को प्रमुख ईसाई संस्थानों की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं है। इस चर्च की स्थापना पादरी ने 12 फॉलोअर्स के साथ 1982 में की थी। हालांकि अब यह मेगाचर्च का रूप ले चुकी है। फिलहाल दुनिया भ? में इसकी 10,000 शाखाएं और बहुत से चर्च इससे जुड़े हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »