23 Apr 2024, 21:34:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काला धन वापस लाने के लिए पाकिस्तान ने 10 देशों के साथ किया समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 5:44PM | Updated Date: Nov 22 2018 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अवैध रूप से देश से बाहर ले जाये गए धन को वापस लाने के लिए 10 देशों के साथ समझौता किया है। रेडियो पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री के जवाबदेही विभाग के विशेष सहायक शहजाद अकबर के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। अकबर ने निजी समाचार चैनलों को बताया कि सरकार ने अवैध रूप से देश से बाहर ले जाये गए 700 अरब रुपये के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एकत्र की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह सूचना सार्वजनिक की जायेगी।  अकबर ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि अवैध रूप से देश से बाहर ले जाया गया पैसा वापस लाया जाए। 
 
प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक ने कहा कि सरकार विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के हितों की रक्षा करेगी और देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारी वर्ग को प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे एक दिन पहले मलेशिया में पाकिस्तानी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर भी चर्चा की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »