18 Apr 2024, 08:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गीता को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा : सुषमा स्वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 6:00PM | Updated Date: Nov 20 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबधिर गीता भारत की बेटी हैं, उसे वापिस पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। स्वराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा तीन वर्ष से गीता के माता पिता को खोजने के प्रयास किए जा रहें हैं। हम अभी भी हार नही माने हैं। गीता के माता-पिता को खोजने के समुचित प्रयास किये जाएंगे।
 
स्वराज ने कहा कि इस बीच गीता ने विवाह करने की इच्छा जाहिर की हैं। इस दिशा में भी उसके लिये योग्य वर की तलाश की जा रहीं हैं। गीता के माता-पिता होने का दावा करने वाले दंपत्तियों की लापता बेटियों कि तलाश किए जाने के संबंध में सरकार के क्या प्रयास है के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी परिवार ने उनसे दोबारा संपर्क नही किया हैं। गीता के माता-पिता होने का दावा करने वाले एक दर्जन से अधिक दम्पत्ति का दावा डीएनए टेस्ट मैच नही होने से समाप्त हो गया हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »