28 Mar 2024, 16:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मक्का : तिरंगे के साथ ली सेल्फी, भारतीय पिता-पुत्र गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 10:49AM | Updated Date: Nov 18 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मक्का। मक्का के हरम में तिरंगे के साथ फोटो लेने के आरोप में भारतीय पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, भारतीय महावाणिज्य दूत के हस्तक्षेप के बाद बेटे उजैर अली (12) को तत्काल रिहा कर दिया गया, जबकि पिता इम्तियाज अली सैयद (45) को शनिवार को रिहा किया गया। दूतावास ने ट्विटर पर भारतीयों को जानकारी दी है कि हरम इलाके में झंडे के साथ तस्वीर खींचना बैन है। पिता-पुत्र वडोदरा के रहने वाले हैं और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद जेद्दा में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, हां, हमें इस घटना की जानकारी है। यह घटना मक्का के हरम में हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »