28 Mar 2024, 18:11:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफरीदी ने सही कहा, वह कश्मीर नहीं संभाल पा रहे : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 1:27PM | Updated Date: Nov 15 2018 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्क क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर जो बयान दिया था उसपर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अफरीदी ने सही बात कही है। राजनाथ सिंह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा कि शाहिद अफरीदी ने जो बात कही है वह सही है, वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे तो कश्मीर क्या संभालेंगे, कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।
 
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और उनके मुल्क को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है। लंदन में छात्रों को संबोधित करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अफरीदी कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान की कश्मीर में दिलचस्पी नहीं है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। यह अपने चार प्रांतों को ही नहीं संभाल पा रहा है। सबसे बड़ी चीज है इंसानियत। लोग वहां पर मर रहे हैं जो दुखद है। किसी भी समुदाय में किसी की भी मौत होती है तो वह दुखद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »