29 Mar 2024, 02:14:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, भारतीय मूल के लोगों की जमकर तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 11:35AM | Updated Date: Nov 15 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। उन्होंने इस खास आयोजन की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में इस दोपहर हिंदुओं के प्रकाश पर्व दिवाली मनाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। बहुत, बहुत, बहुत ही विशेष लोग! इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना भी मौजूद रहे। ट्रंप के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रीट्वीट किया है। ट्रंप ने इस मौके पर अमेरिका की समृद्धि और विकास में भारतीय मूल के लोगों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने प्रशासन में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई मूल के लोगों और उनके काम की भी तारीफ की।
 
राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट चर्चा में
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिंदुओं के प्रकाश पर्व दिवाली मनाने संबंधी ट्वीट से पहले आयोजन के वीडियो के यू-ट्यूब लिंक के साथ भी एक ट्वीट किया था। पहले वाले ट्वीट में उन्होंने दिवाली के संदर्भ में बौद्ध, सिख और जैन का तो जिक्र किया था लेकिन हिंदुओं का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने लिखा, 'आज, हम दिवाली मनाने के लिए एकत्रित हुए। पूरे अमेरिका और दुनिया में बौद्ध, सिख और जैन इसे मनाते हैं।' इस ट्वीट के कुछ मिनटों बाद ट्रंप ने एक और ट्वीट किया, जिसमें दिवाली को हिंदुओं का प्रकाश पर्व बताया। हालांकि, बाद वाले ट्वीट के साथ उन्होंने अपने स्टेटमेंट को भी जारी किया। ट्रंप के दिवाली से जुड़े दोनों ही ट्वीट उनके स्टेटमेंट के हिस्से हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »