20 Apr 2024, 00:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस ने की थी आतंकियों की आॅनलाइन भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 2:31PM | Updated Date: Nov 14 2018 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशांबे। रूस में हाल में गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 13 आतंकवादियों की भर्ती आॅनलाइन हुई थी। आतंकवादियों को ताजिकिस्तान में उस समय गिरफ्तार किया गया  था जब वे हमले की योजना बना रहे थे। ताजिकिस्तान राष्ट्रीय समिति के प्रथम उप प्रमुख मानसौरजोन उमारोव ने मंगलवार को यहां जानकारी दी।
 
इससे पहले समिति  के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी हमले की योजना बना रहे आईएस के 12 सदस्यों को खुफिया सूचना के आधार पर एक घर से सप्ताह भर पहले गिरफ्तार किया गया था। उमारोव ने कहा, आतंकवादी संगठन के इन सदस्यों की भर्ती इंटरनेट के माध्यम से हुई  थी और आॅनलाइन ही उन्हें संगठन के प्रति वफादारी की शपथ दिलाई  गई थी। उन्होंने कहा, आतंकवादियों के ठिकाने से विस्फोटक समेत कई सामग्रियां बरामद की गयीं। जांच लगभग पूरी कर ली गयी और मामले को शीघ्र ही अदालत में भेजा जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »