19 Apr 2024, 02:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आयरलैंड के तट पर पायलटों को दिखाई दी उड़नतश्तरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 2:25PM | Updated Date: Nov 14 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। कई कमर्शियल पायलटों द्वारा तेज रोशनी के साथ चमकीली उड़ती हुई चीज देखे जाने के बाद आयरलैंड की एविएशन अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 06:47 बजे एक ब्रिटिश एयरवेज पायलट ने शेनन एयर ट्राफिक कंट्रोल से संपर्क किया और बताया कि उसने किसी चीज को बहुत तेजी के साथ चलते हुए देखा। पायलट ने यह भी जानना चाहा कि क्या आयरलैंड के पश्चिमी तट पर कोई मिलिट्री एक्सरसाइज चल रही है। 
 
खबर के मुताबिक महिला पायलट ने कहा, कोई चीज थी जो बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। वो हमारे बाएं हाथ की तरफ आई और उत्तर की ओर मुड़ गई। उसकी रोशनी बहुत तेज थी और वह बहुत तेजी के साथ गायब भी हो गई। पायलट को बताया गया कि वहां कोई मिलिट्री एक्सरसाइज नहीं चल रही है।  उस क्षेत्र में चल रहे अन्य विमानों के पायलटों ने तेज चमकीली रोशनी और यूएफओ देखने की बात कही। वर्जिन एयरलाइन्स के पायलट ने बताया कि यह उल्का हो सकता है। एक पायलट ने कहा कि यूएफओ की गति एस्ट्रोनोमिकली, मैक 2 की तरह थी- जो ध्वनि की गति से दोगुना है। सोशल मीडिया पर यह रिपोर्ट वायरल हो रही है। बहुत से लोगों का अनुमान है कि एलियंस पृथ्वी पर आए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »