19 Apr 2024, 08:57:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आइसक्रीम, रिक्शा चालकों के नाम पर पाक में 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 12:03PM | Updated Date: Nov 13 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोलकर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा, हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
 
उन्होंने कहा, इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया। उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे। अकबर ने कहा, सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन लोगों ने दुबई और यूरोप के बैंकों में धन रखा है वे इसे छिपा नहीं पाएंंगे। जियो न्यूज के अनुसार अकबर ने कहा, कुछ लोगों ने अपने चालकों और मालियों के नाम से संपत्ति खरीदी। इनकी जब जांच की गई तो यह बड़े लोगों के कर्मचारी पाए गए। उन्होंने कहा, हवाला ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »