20 Apr 2024, 04:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तंगी के बीच पाकिस्तान में बड़ा साइबर अटैक - बैंकों से उड़ाए करोड़ों रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:50AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। गंभीर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान हैकर्स के निशाने पर आ गया है। संभवत: अब तक के सबसे बड़े साइबर क्राइम के तहत हैकर्स ने पाकिस्तान के सभी बैंकों को हैक कर लिया। खबरों के अनुसार, फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी  में साइबर क्राइम के प्रमुख ने यह जानकारी दी है।
 
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी ब्रीच के तहत हैकरों ने पाकिस्तान के तकरीबन सभी बैंकों में सेंध लगा दी। जांच एजेंसी मामले की जांच में जुटी है। साइबर क्राइम विभाग के प्रमुख कैप्टन मोहम्मद शोएब ने बताया कि पाकिस्तान के तकरीबन सभी बैंकों के डेटा को हैक कर लिया गया है। कैप्टन शोएब ने बताया कि साइबर हमला सीमा पार से किया गया। खाताधारकों के खाते से करोड़ों रुपए उड़ा लिए। यह नहीं बता सके कि हैकर्स ने कुल कितनी राशि का चूना लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »