29 Mar 2024, 06:53:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर हमले की साजिश के आरोप में छह गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:06AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पर हमले की साजिश के आरोप में छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। 
 
अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी इलाके से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने पांच संदिग्ध पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। न्यायिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। 
 
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लोगों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी की नजर इन संदिग्धों पर पहले से ही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »