28 Mar 2024, 18:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 11:01AM | Updated Date: Oct 21 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक लाल किले में साल में दूसरी बार आज तिरंगा फहराया है। 75 साल पहले 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद भारत की पहली अस्थाई सरकार बनाई थी, उन्‍हें पीएम की ये श्रद्धांजलि है। इस मौके पर आजाद हिंद फौज के सिपाही लाती राम और सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। यही नहीं, सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की यादों को सहेजने के लिए पीएम मोदी अंडमान-निकोबार भी जाएंगे।
 
पीएम इस यात्रा के दौरान सेलुलर जेल का भी निरक्षण करेंगे। जहां आजादी के परवानों को काला पानी की सजा देकर रखा जाता था। सुभाषचंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को ही आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। मोदी ने बुधवार को इसकी घोषणा एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें मोदी ने बोस समेत उन शख्‍सियतों का जिक्र किया जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »