29 Mar 2024, 13:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्वास तोड़ने और धनशोधन मामले में मलेशिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:28AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वालालंपुर। मलेशिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी को देश की भ्रष्टाचार-रोधी संस्था ने सत्ता का दुरुपयोग करने, विश्वास तोड़ने और धनशोधन के मामले में गिरफ्तार कर लिया। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी यूनाइटेड मलेश नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) के अध्यक्ष अहमद को मलेशियन एंटी-करप्शन कमीशन (एमएसीसी) ने इस वर्ष पूछताछ के लिए कई बार बुलाया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार, एमएसीसी ने एक बयान में कहा कि अहमद को पुतराजया स्थित मुख्यालय से समन जारी करने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार किया गया। उन पर सत्ता का दुरुपयोग करने, विश्वास तोड़ने और धनशोधन के आरोप हैं। यूएमएनओ अध्यक्ष को शुक्रवार को क्वालालंपुर की सत्र अदालत में पेश किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »