19 Apr 2024, 19:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीवीसी ने सौंपी बैंक धोखाधड़ी के सौ बड़े मामलों की रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:17AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीवीसी ने बैंक धोखाधड़ी के सौ बड़े मामलों की रिपोर्ट रिजर्व बैंक, ईडी , सीबीआई और अन्य एजेंसियों के साथ साझा की है। इससे पहले मुख्य सतर्कता आयुक्त टीएम भसीन ने मंगलवार को कहा कि सीवीसी ने इन मामलों का विश्लेषण पूरा कर लिया है। इसमें आभूषण और विमानन क्षेत्रों से जुड़े मामले शामिल हैं। विश्लेषण में धोखाधड़ी के तौर-तरीके, उसमें शामिल राशि, कर्ज के प्रकार, विसंगतियां, धोखाधड़ी को आसान करने वाली खामियां और व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं में कमी को दूर करने के लिए प्रणालीगत सुधार पर जोर दिया गया है।  इसमें 13 अलग अलग क्षेत्रों में धोखाधड़ी के मामलों का विश्लेषण किया गया है। मामलों में संस्थानों के नाम गोपनीय रखे गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »