16 Apr 2024, 12:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूखी शार्कों के टैंक में गिरी महिला, सिक्योरिटी गार्ड्स ने बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:04AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। शार्क से हर कोई बचना चाहता है लेकिन चीन में एक महिला भूखी शार्कों का निवाला बनने से बाल-बाल बची। हुआ यूं कि चीन के झेझियांग प्रांत में एक मॉल की एक महिला कर्मचारी अचानक शार्कों के टैंक में गिर गई जब उन्हें खाना खिलाने की तैयारी की जा रही थी। इस शॉपिंग मॉल के तीसरे फ्लोर पर शीशे का एक फुटब्रिज है जिसके अंदर शार्क्स मौजूद हैं। यहां आने वाले लोग इन खतरनाक शार्क्स को अपने नीचे मौजूद पारदर्शी ग्लास पैनल के जरिए देख सकते हैं। जब महिला इस टैंक में गिरी तब मॉल बंद था और कर्मचारी शार्कों को खाना खिलाने जा रहे थे, इसलिए सारे टैंक खुले थे। महिला को सिक्योरिटी गार्ड्स ने बचा लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »