29 Mar 2024, 04:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

#MeToo : महिला पत्रकारों ने राष्ट्रपति से की अकबर को हटाने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 10:04AM | Updated Date: Oct 17 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मी टू कैंपन के जोर पकड़ने के साथ ‘द एशियन एज' अखबार में काम कर चुकीं 20 महिला पत्रकार अपनी सहकर्मी प्रिया रमानी के समर्थन में आईं और यहीं नहीं उन्होंने राष्ट्रपति से भी गुहार लगाई है। 
 
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पत्रकारों के एक ग्रुप ने एम जे अकबर को बर्खास्त करने की मांग की है और इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र भी लिखा है। 
 
बता दें कि पत्र में लिखा गया है कि हम बेहद चिंतित हैं कि वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्री पद पर बने हुए हैं। इससे उनके कथित कुकर्मो की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप उन्हें उनके पद से हटा दें। 
 
एमजे अकबर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »