29 Mar 2024, 14:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल : आज खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, एंट्री के लिए अड़ीं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 9:55AM | Updated Date: Oct 17 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरूवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला मंदिर के द्वार आज खुलेंगे तो क्या हर उम्र की महिला को जाने दिया जाएगा? दरअसल सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मंदिर के द्वार आज खुलने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले वहां जिस तरह का विरोध सामने आ रहा है, उससे तनाव की स्थिति हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। निल्लेकल और पंपा बेस पर कुल 1000 सुरक्षाकर्मी, 800 पुरुष और 200 महिलाएं तैनात हैं। वहीं सन्निधानम में 500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य सरकार भी सन्निधानम में 11 बजे एक समीक्षा बैठक करेगी। 
 
डीजीपी लोकनाथ बेहर ने कहा, 'किसी को भी रोका नहीं जाना चाहिए। अगर वे दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सबरीमाला पूरी तरह से सुरक्षित है। हमने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। एक या दो घटनाएं हो सकती हैं। कोई भी जो परेशानी पैदा करता है उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामला दायर किया जाएगा। लेकिन मैं सभी को सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।' उन्होंने कहा, 'पूरे राज्य को अलर्ट कर दिया गया है। कोई वाहन रोका नहीं जाना चाहिए।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »