29 Mar 2024, 04:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

#MeToo: एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 5:22PM | Updated Date: Oct 15 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने उनके ऊपर यौन दुराचार के आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि की निजी शिकायत दायर की। विदेश राज्य मंत्री ने रमानी पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया और इसके लिए पत्रकार के खिलाफ मानहानि से जुड़ी आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
 
बता दें कि इससे पहले एम जे अकबर ने कई महिलाओं द्वारा उनके खिलाफ लगाये गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया था और साथ ही इस तरह के आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने साथ ही कहा था कि यह एक ‘‘एजेंडे’’ का हिस्सा है क्योंकि ये आरोप आम चुनाव से कुछ महीने पहले लगाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »