18 Apr 2024, 14:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बैंकॉक में गोलीबारी, भारतीय पर्यटक सहित दो की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 6:58PM | Updated Date: Oct 8 2018 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक शॉंपिग मॉल के पास रविवार की रात हुई गैंगवार में एक भारतीय और एक लाओस के पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक भारतीय पर्यटक और दो थाई नागरिक घायल हो गए। थाईलैंड के अखबार स्टेट्स टाइम्स के अनुसार गैंगवार की घटना रविवार की मध्य रात्रि वाटरगेट पवेलियन मॉल के बगल में हुई। इस घटना में धीरज गखेज्र (42) तथा केओवोंग्सा थोनेकेओ (28) की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र शर्मा (45) और थाक्सिन सुक-इयाद (22) और पूर्णथेप पुंम्पुआंग (23) घायल हो गए।
 
पुलिस अधिकारी मेजर जनरल सेनिट समरार्न सम्रुआजकिट ने बताया कि तीन हथियारबंद युवकों ने आपसी विवाद में स्रूकर पार्लर के पास गोलीबारी की। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया स्रूकर पार्लर से लगभग 20 युवक पिस्तौल, चाकू और डंडे लेकर आए जिनमें से तीन युवकों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इस घटना में इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में जांच की जा रही है, लेकिन घटनास्थल से एके-47 के खोखे मिले हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »