29 Mar 2024, 15:45:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के इंग्लिश के पेपर में किया ये बड़ा बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 12:10PM | Updated Date: Oct 4 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के इंग्लिश के पेपर में बड़ा बदलाव किया है। अगले साल होने वाली परीक्षा में सीबीएसई ने इंग्लिश कोर विषय के प्रश्नपत्र के पैटर्न में कुछ फेरबदल किया है। रिपोर्ट के अनुसार नए पेपर में पहले तीन पैसेज की बजाय सेक्शन ए (रीडिंग) में केवल दो पैसेज होंगे।
 
अब छात्रों को 5 MCQ, पैसेज 1 से 9 बहुत शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न, 3 शॉर्ट टाइप प्रश्न और पैसेज 2 से दो बड़े आंसर टाइप प्रश्न हल करने होंगे। सेक्शन ए में, प्रश्नों की कुल संख्या 24 से 19 हो गई है। वहीं पेपर में प्रश्नों की संख्या कुल मिलाकर 40 से 35 हो गई है। इंग्लिश का प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव की जानकारी सैंपल पेपर भी उपलब्ध करवाई है।
 
ये बदलाव बोर्ड ने विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर किया है। बता दें, फीडबैक और पाठ्यक्रम विशेषज्ञों की बैठक के बाद विचार-विमर्श कर अंग्रेजी (कोर) परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं छात्र अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in. पर जा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »