28 Mar 2024, 21:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में 4 साल पहले 43 अगवा छात्रों के लिए प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:54AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में चार वर्षों से लापता 43 छात्रों के लिए हजारों लोगों ने सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किया। लापता छात्रों के अभिभावकों के प्रवक्ता फेलिप डी ला क्रूज ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, हम हमारा साथ दे रहे लोगों के प्रयासों को महत्व देते हैं क्योंकि यह बहुत ही जरूरी मांग है। यदि यह अभियान असफल रहता है तो बुरे लोगों की जीत होगी। मेक्सिको सिटी के एंजेल आॅफ इंडिपेंडेंस मॉन्यूमेंट से बुधवार शाम को यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और पासियो डी ला से होता हुआ जोकालो चौराहे पर समाप्त हुआा। इस विरोध मार्च में छात्रों, शिक्षकों, मानवाधिकारों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी वे उन्हें जिंदा ले गए थे और हमें वे जिंदा चाहिए के नारे लगा रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »