19 Apr 2024, 22:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रैंकिंग की सूची जारी : आईआईटी इंदौर ने बॉम्बे को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:40AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) साप्ताहिक पत्रिका ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की सूची जारी की है। विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की सूची में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय अपनी जगह नहीं बना पाया है लेकिन, इस सूची में भारत के 49 विश्वविद्यालय शामिल हैं। पिछले साल इस सूची में देश के 42  विश्वविद्यालय ही जगह हासिल कर सके थे। देश में पहले स्थान पर आईआईएससी बंगलूरू पहले स्थान पर है वहीं, आईआईटी इंदौर आईआईटी बॉम्बे को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया है। 
 
आईआईटी बॉम्बे अब तीसरे स्थान पर है। चौथा स्थान आईआईटी रुड़की को मिला है और पांचवे स्थान पर कर्नाटक की जगद्गुरु श्री शिवरात्रिश्वरा विश्वविद्यालय है।  एशिया में चीन के विश्वविद्यालय इस सूची में सबसे आगे हैं। बीजिंग की प्रसिद्ध शिंन्हुआ यूनिवर्सिटी सूची में 22वें स्थान पर है। टीएचई के मुताबिक शिंन्हुआ यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के माहौल में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा संस्थान की आय और पीएचडी की डिग्रियों से आने वाला धन भी बढ़ा है।
 
इसके मुकाबले सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी 22वें स्थान से खिसककर 23वें स्थान पर आ गई है। चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी ने 76 पायदानों की छलांग लगाते हुए 101वां स्थान हासिल किया है। इस वर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की इस सूची में चीन के कुल 72 विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है जबकि गत वर्ष इस सूची में चीन के 63 विश्वविद्यालय शामिल थे। आॅस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में बजट की कमी के कारण उनकी रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
 
आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले नंबर परटाइम्स हायर एजुकेशन ने विश्व के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की है। सूची में पहले नंबर पर आॅक्सफोर्ड विवि है। दूसरे स्थान पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय और तीसरे स्थान पर स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय है। चौथे स्थान पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »