25 Apr 2024, 14:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन दिन बाद समुद्र से बचे कमांडर अभिलाष टॉमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:26AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के कीर्ति चक्र से सम्मानित कमांडर अभिलाष टॉमी को सोमवार को दक्षिणी हिंद महासागर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोल्डन ग्लोब में हिस्सा लेने के दौरान समुद्र में तेज लहरें उठने से उनकी नाव का स्तंभ टूट गया था जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे तीन दिन से नाव में समुद्र में फंसे हुए थे। वे गोल्डन ग्लोब समुद्री मार्ग से रेस पर निकले थे।
 
तूफान की वजह से टूटी नौका 
टॉमी का नाव पर्थ से 1,900 नॉटिकल मील की दूरी पर तूफान की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि टॉमी अपने दुर्घटनाग्रस्त नाव थूरिया पर गंभीर चोट के साथ जिंदगी और मौत की जंग समुद्र में लड़ रहे थे। इस बचाव मिशन की देखरेख आॅस्ट्रेलिया रेस्क्यू कॉर्डिनेशन सेंटर सहित कई अन्य एजेंसियां आॅस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग और भारतीय नौसेना की सहायता से कर रही थीं। लगातार बचाव कार्य जारी था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »