28 Mar 2024, 14:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेट एयरवेज की फ्लाइट में अचानक यात्रियों के नाक-कान से बहने लगा खून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 10:44AM | Updated Date: Sep 20 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई से जयपुर जा रहे जेट एयरवेज की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मंच गया जब ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 30 लोगों के कान और नाक से खून निकलने लगा। ऐसा इसलिए हुआ कि क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाला स्विच दबाना ही भूल गए थे। जिस कारण विमान ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लोगों को ऑक्सीज़न की कमी महसूस होने लगी और उनके कान नाक से खून बहने लगा। इसके अलावा कुछ लोगों की सिर दर्द की शिकायत है। विमान में कुल 166 यात्री सवार थे।
 
मामला सामने आने के बाद फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा। सभी का इलाज मुंबई के एयरपोर्ट पर चल रहा है। हादसे के बाद DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है। इस मामले में उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच के आदेश दिए है। वहीं हादसे के बाद जेट एयरवेेज़ की ओर से बयान जारी कर दिया गया है।
 
जेट एयरवेज़ का कहना है कि जिन यात्रियों को तकलीफ हुई है उनका इलाज करवाया जा रहा है। जेट एयरवेज़ ने कहा है कि जो क्रू मेंबर्स इस फ्लाइट में थे, उन्हें रोस्टर से हटा दिया गया है। जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती वे सभी ऑफ रोस्टर ही रहेंगे।  सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का बंदोबस्त किया जा रहा है। यात्रियों के हुई परेशानी के उन्हें खेद है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »