28 Mar 2024, 20:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 4:50PM | Updated Date: Sep 18 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा को बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन मोहन झा और अखिलेश प्रसाद सिंह की नियुक्ति की।
 
प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन सभी को तत्काल प्रभाव के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस ने 23 सदस्ययी कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »