29 Mar 2024, 13:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरेंस नदी का जलस्तर बढ़ने से कैरलिना में बाढ़ का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 11:58AM | Updated Date: Sep 18 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विलमिंगटन। अमेरिका के पूर्वी तट पर फ्लोरेंस तूफान के चलते लगातार हो रही बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से कैरलिना में बाढ़ का पानी भर गया। इस वजह से विलमिंगटन से सड़क संपर्क टूट गया है। उत्तरी कैरलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने बताया कि तूफान की वजह से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। तूफान अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। तूफान की वजह से शुक्रवार से यहां 75 सेंटीमीटर बारिश हुई और भयावह बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर सुरक्षा के तौर पर कदम उठाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »