18 Apr 2024, 15:55:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया : हत्या के आरोपी 45 लोगों को कोर्ट ने दी मौत की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 10:29AM | Updated Date: Aug 16 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की एक अदालत ने वर्ष 2011 के विद्रोह के समय राजधानी त्रिपोली में नरसंहार करने वाले 45 लोगों को मौत की सजा सुनायी है। लीबिया के न्याय मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। 
 
न्याय मंत्रालय के बयान में हालांकि मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है लेकिन न्याय मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि यह मामला लीबिया के
तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से हटाने और राजधानी त्रिपोली से बाहर किये जाने के बाद उनकी वफादार सेना द्वारा की गयी हत्याओं से जुड़ा है।
 
कम से कम 20 लोगों की हत्या के इस मामले में 45 लोगों को मौत की सजा, 54 को पांच वर्ष की जेल की हुई है जबकि 22 को बरी कर दिया गया है। अदालत के निर्णय के समय प्रतिवादी पक्ष के वकील और आरोपियों के संबंधी न्यायालय में ही उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »